सोनभद्र, जनवरी 27 -- सोनभद्र/ रेणुकूट, हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर सड़क पर पैदल जा रही महिला को टक्कर मारते हुए सीओ की गाड़ी खाई में पलट गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई तथा सीओ सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। महिला अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है। महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.