हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। चोरगलिया पुलिस ने तीन महीने पहले सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशनपुर, चोरगलिया निवासी पूजा ने बताया कि आठ नवंबर 2025 को उनकी माता संगीता अपने घर जसपुर खोलिया से दूध देने डेयरी तक सड़क किनारे कच्चे में पैदल चल रही थीं। इसी दौरान सामने से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने संगीता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अब भी उनका उपचार चल रहा है। इलाज में व्यस्त रहने के कारण कुछ दिन बाद पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर...