वाराणसी, जनवरी 13 -- मिर्जामुराद, संवाद। भोरकला गांव की महिला से जालसाज ने भाई बनकर महंगे उपहार भेजने के नाम पर छह लाख की साइबर ठगी कर ली। उपहार के लिए बैंक खाते को अपग्रेड कराने समेत अन्य मद में रुपये ले लिए। मिर्जामुराद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटेगी। भोरकला (मिर्जामुराद) की ममता को गत 23 दिसंबर को एक कॉल आई। बातचीत के दौरान कॉल करनेवाले ने बताया कि उसकी कोई बहन नहीं है और वह ममता को अपनी बहन बनाना चाहता है। इसके बाद दोनों में नियमित बातचीत होने लगी। इसी दौरान जालसाज ने धीरे-धीरे ममता का भरोसा जीत लिया। कुछ दिनों बाद जालसाज ने नववर्ष पर उपहार और उनके खाते में 6 हजार डॉलर भेजने की बात कही। जब राशि खाते में नहीं आई तो जालसाज ने बहाना बनाया कि ममता का खाता इतनी बड़ी रकम प्राप्त करने के लिए सक्रिय नहीं है। खाता सक्रिय कराने के नाम पर उसन...