देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक भी उसी गांव का निवासी है। सूत्रों के अनुसार महिला के पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर युवक को थाना बुलाया गया और उसके खिलाफ लगे आरोपों को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले में अभी तक कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया है। खबर लिखे जाने तक थाना परिसर में महिला और युवक के परिजन भी उपस्थित थे और आपस में समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार खबर लिखे जाने तक आपस में मामला समझौता नहीं हो पाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...