छपरा, दिसम्बर 15 -- एकमा। एकमा बाजार क्षेत्र में ठगों ने एक महिला को झांसा देकर करीब एक लाख पचास हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता फूट-फूटकर रोने लगी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता की पहचान प्रखंड क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत निवासी खुशबू नेशा के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय हनीफ अंसारी की पत्नी हैं। बताया जाता है कि वह किसी निजी कार्य से एकमा बाजार आई थीं और काम निपटाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के समीप पानीपुरी की दुकान के पास दो युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की और स्वयं को आमडाढ़ी जाने वाला बताकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद एक युवक ने काली पॉलीथिन में रखे साबुन को पांच लाख रुपये बताकर महिला के हाथ में थमा दिया, जबकि दूसरे युवक ने चालाकी से महिला की सोने की चेन झोले से निकलवा ली। झा...