गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर में दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर महिला को जहरीला पदार्थ देने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद निवासी मकनपुर निवासी वेदप्रकाश त्यागी ने अपनी पुत्री आशु त्यागी की शादी मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव निवासी अंकित त्यागी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। काफी समय से दस लाख रुपए नकदी लाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि 11 दिसंबर को ससुरालियों ने महिला को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर आशु त्यागी ने अपने पिता को फोन पर सूचना दी। सूचना म...