पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर। दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर न्यूरिया के शमशेर खां पुत्र बाबू खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नूरी बी की शादी बर्ष 2018 में फिरोज पुत्र महमूद खां निवासी मदीनानगर मुझा रोड के साथ हुई थी। शमशेर खां ने शादी में ससुरालियों के मुताबिक दहेज दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो महीने पहले नूरी बी ससुरालियों से प्रताड़ित होकर पति फिरोज के साथ मायके में रहने लगी। बीते 2 फरवरी को फिरोज अपने घर चला आया। अगले दिन उसने नूरी बी को भी ससुराल में बुला लिया। सस...