कन्नौज, मई 1 -- तालग्राम, संवाददाता। दहेज के खातिर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित कर उसके छह बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति सहित पांच ससुराली जनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बिरयान नगला निवासी नीतू पुत्री साहूकार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी जनपद एटा नयागंज ग्राम राजपुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र नाजर सिंह के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाबजुद ससुराली जान मिले दहेज से संतुष्ट नही थे। शादी के बाद पांच पुत्री व एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुराली जन मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे। कई बार मायके पक्ष ने समझौते का प्रयास किया। लेकिन ससुराली जन नही माने। 20 अप्रैल को ससुराली जनों ने मारपीट घायल कर घर से बच्चों के साथ निकाल दिया। ...