बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना के गढ़ी चांदपुर निवासी कस्तूरी पत्नी ओमनारायण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 फरवी को शाम सात बजे वह तथा पति व लड़का मुकेश घर पर थे। तभी पड़ोसी दीपक उर्फ दीपू पटेरिया आया और गाली-गलौज तथा मारपीट की। लकड़ी की छड़ी से पीटा, जिससे उसकी उंगली फैक्चर हो गई। दूसरे दिन शुकरवार को सुबह आठ बजे दीपू व चाचा उमाकांत ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...