जौनपुर, फरवरी 7 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महेवा गांव में एक महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे चारपाई से बांधकर गला दबाया और मारपीट कर घायल कर दिया। महेवा गांव निवासी लालती पत्नी अशोक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव फत्तूपुर निवासी आशीष गौतम उसके घर आया और जबरन उसे चारपाई से बांध दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला का गला दबाया और मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के अनुसार किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराते हुए महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने...