प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- अंतू। थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी रामदुलार वर्मा ने 12 वर्ष पहले अपनी बेटी लालती का विवाह कोहंडौर थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा गांव निवासी शिवशंकर वर्मा के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे एक बेटा भी है। करीब एक वर्ष पूर्व उसे पति शिवशंकर, जेठ नंदलाल और जेठानी यशोदा ने उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.