गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझिंगावा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर प्राणघातक हमला किया गया। पीड़िता के पति तैमूर अली की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि 25 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे महिला घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही रहमान अली, रौशन उर्फ सुयेफ अख्तर, अफसाना, रेशमा और सलमा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला को घर से खींचकर लाठी-डंडा व रॉड से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...