लखनऊ, दिसम्बर 3 -- दबंगों ने बचाने पहुंचे लोगों को भी पीटा पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा इलाके में घर जा रही विवाहिता से मोहल्ले के कुछ दबंगों ने घर में घसीटकर छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता को बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। पीड़िता ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुबग्गा निवासी एक विवाहिता के मुताबिक 31 अक्टूबर को वह बाजार से सामान लेकर घर लौटी। घर पहुंचकर उसने लाइट बंद देखी तो बाहर निकलकर चेक करने लगीं। आरोप है कि इसी वक्त मोहल्ले के हफीज और राजू ने उन्हें अपने घर बुलाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने गालियां देते हुए मारपीट की और जबरन हफीज के घर ले जाकर अंदर से दरवाज़ा बंद क...