हाथरस, जून 12 -- हाथरस। शहर के मोहल्ला नाई का नगला में महिला को घर में काम करते वक्त सांप ने डस लिया। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला निवासी यशोदा पत्नी महेशचंद्र घर में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पर निकले सांप ने महिला को डस लिया। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर काफी देर तक चले उपचार के बाद महिला को स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.