गोंडा, मई 25 -- यूपी के गोंडा से एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी की सक्रिय महिला सदस्य को चक्कर आ गया था जिसे वह सहारा दे रहे थे। कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावनावश गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रविवार को दो CCTV फुटेज वायरल हुए। पहली फुटेज में पार्टी कार्यालय के अंदर चार पहिया वाहन आता दिख रहा है। जिसमें से जिलाध्यक्ष गाड़ी से उतरते हैं। तभी एक आदमी के गेट पर आता है और वह उससे बात करने लगते हैं। इसके बाद वाहन से एक महिला उतरती है। महिला को जिलाध्यक्ष कार्यालय में अंदर जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.