हापुड़, मार्च 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम में घर के बाहर खड़ी महिला को पालतू कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। नगर के मोहल्ला निवासी रजनीश कश्यप ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी पत्नी प्रिंसी कश्यप घर के बाहर गेट पर खड़ी थीं। इसी बीच मोहल्ले की ही बबीता अपने पालतू कुत्ते को घूमाने ले जा रही थी। इस दौरान बबीता के कुत्ते ने गेट पर खड़ी उनकी पत्नी को पांच जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी पत्नी को घर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.