सीवान, फरवरी 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना मुख्यालय के ग्रामीण बैंक रामपुर की शाखा से रूपये निकालने आई एक महिला से सोमवार को उच्चके 20 हजार रूपये व मोबाइल ले उड़े। बताया जा रहा है कि हुलेसड़ा गांव के सोनालाल राम की पत्नी पुष्पा देवी ने ग्रामीण बैंक से 20 हजार रूपये की निकासी कर बाहर तो साथ में उसके साथ एक युवक भी बाहर निकला। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह बैंक से पैसे लेकर निकली तो साथ में बैंक से बाहर निकले एक युवक ने कहा कि किसी का दो लाख रूपये छीनकर लाए हैं, इसे रख लो और हमको कुछ पैसा दे दो। इसपर महिला ने उसे रूपये दिखाने को बोली तो युवक ने पांच रूपये का एक नोट दिखाते हुए उसे बंडल थमा दिया और उसे बहला - फुसला कर बैंक से निकाले गए उसके 20 हजार रूपये नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब उसने दो लाख रूपये का बंडल चेक किया तो उसमें केवल कागज द...