धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। जोरापोखर जियलगोड़ा निवासी राकेश कुमार और उसके भाई उमेश साव के खिलाफ सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि राकेश कुमार सरायढेला की एक महिला को लगातार तंग कर रहा था। उमेश उसका सहयोग करता था। मामले में महिला के पति ने सीपी केस दर्ज की थी। कोर्ट के आदेश पर हुई सीपी केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पहले महिला का परिवार भी जोरापोखर में ही रहता था। आरोप है कि राकेश उन्हें लगातार शादी का दबाव डाल रहे हैं। उनका पीछा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...