महाराजगंज, जून 10 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोमवार दोपहर में एक घर को सूना देख दो बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। विवाहिता महिला का आरोप है कि बदमाश गले से मंगल सूत्र खींचने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। आलमारी का ताला तोड़ उसमें हार, टीका, अंगूठी, नथूनी आदि आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी दुखी गुप्ता के परिजन सोमवार को धान की रोपाई के लिए खेत में गए थे। घर में विवाहिता बहू अपने छह माह के बच्चे के साथ अकेली थी। महिला के मुताबिक दोपहर करीब बारह बजे छत के रास्ते दो अज्ञात चोर घर मे घुस आए। उस समय बहु नीचे कमरे में काम कर रही थी। चोर उपर के कमरे में आलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। उसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.