कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर अर्धनग्न करके पीटा। इस दौरान उसके पति, ससुर व नंद की भी पिटाई की गई। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी इलाके की पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी की रात वह घर पर अपने ससुर को खाना परोस रही थी। तभी बाहर से पति के चीखने की आवाज आई। पीड़ित महिला ससुर व नंद के साथ बाहर गई तो देखा कि पड़ोसी दबंग पुरानी रंजिश के चलते उसके पति की पिटाई कर रहे थे। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर पीड़िता को भी पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ डाले। महिला लाज बचाने के लिए घर में घुस गई तो आरोपियों ने उसे भीतर घुसकर पीटा। उसके ससुर तथा नंद की भी पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी क...