वाराणसी, अक्टूबर 1 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। जंसा थाना के सोनबरसा गांव में बुधवार शाम बाइक से पहुंचे दो बदमाशों घर के बरामदे में बैठी महिला पर रुमाल झाड़ दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। बदमाश मंगलसूत्र, चूड़ी, लरी, बिछिया तथा घर से 25 हजार नगद लेकर भाग गए। कुछ देर बाद होश में आने पर महिला ने शोर मचाया, तब तक दोनों भाग गए थे। सोनबरसा गांव निवासी विशाल पाठक अपनू मां और परिवार के अन्य लोगों के साथ कालिका देवी का दर्शन करने गए थे। घर पर अकेले उनकी पत्नी संध्या थीं। उसी समय बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। अचानक उनके मुंह पर नशीला पदार्थ लगा रुमाल झाड़ा। जब तक वह कुछ समझ पातीं, अचेत हो गईं। बदमाश घर के अंदर घुसे और अलमारी से 25 हजार नगदी, महिला के शरीर के सारे जेवर उतार कर भाग निकले। होश में आने पर महिला ने शोर मचाया। घर से कुछ दूरी पर दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.