दुमका, दिसम्बर 15 -- दुमका। रविवार को महिला थाना दुमका में थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में महिला कोषांग की बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ विजय कुमार महतो मौजूद थे। कोषांग की बैठक में पांच दम्पतियों के मामलों की काउंसिलिंग की गई और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराकर वापस घर भेज दिया गया। महिला कोषांग की बैठक में प्रथम पक्ष से काठीकुंड के आसनपहाड़ी गांव की सपना देवी बनाम पति रंजीत तूरी, काठीकुंड के दलदली के आमगाछी गांव की रोशमी मड़ैया पिता बाबूलाल मड़ैया बनाम शिकारीपाड़ा के श्यामपुर के विजय मिर्धा पिता- कुलदेव मिर्धा,दुमका शहर के बंदरजोरी की ममता मुर्मू बनाम पति जगदीश मरांडी,हंसडीहा के लकड़बाग गांव की प्रियंका कुमारी पिता -रामबिलास दास बनाम प्रदीप कुमार दास एवं दुमका शहर के शिवपहाड़ की पिंकी कुमारी पिता भूवनेश्वर दास बनाम कारण रव...