उरई, जनवरी 4 -- उरई। लखनऊ झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के महिला कोच में नशे में धुत यात्री ने जमकर बवाल काटा। उसने कोच में मौजूद यात्रियों का वीडियो बनाया। जब लोगों ने रोक टोक की तो उसने अभद्रता की। कई पर तो उसने हाथ छोड़ने का प्रयास किया।हालांकि कंट्रोल की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत यात्री को उरई स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज का कहना है कि यात्री को उतारकर समझा बुझा दिया गया है। कंट्रोल की सूचना के आधार पर रविवार देर शाम को लखनऊ से झांसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के महिला कोच में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब महिला कोच में सवार यात्री ने महिला में मौजूद यात्रियों का वीडियो बनाना शुरू किया। इसमे महिला यात्रियों के साथ कई पुरुष व बच्चे भी थे। नशे में टुन्न यात्री द्वारा वीडियो बनाए जाने से रोका गया तो वह नारा...