मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी, एक संवाददाता। शहर के महिला कॉलेज में चल रही स्नातक परीक्षा के कारण सोमवार को महिला कॉलेज रोड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्रों के प्रवेश और निकास के दौरान सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सुबह से दोपहर तक हालात इतने खराब रहे कि आम लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलेज के मुख्य गेट के सामने ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और निजी वाहनों की भीड़ जमा हो गई। अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़े करते नजर आए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों में स्कूल बसें, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय दुकान...