चाईबासा, नवम्बर 17 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित महिला कॉलेज में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इसमें छात्राओं की सृजनात्मक बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में भव्य तरीके से किया गया। समापन समारोह की शुरुआत प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिंहा एवं मुख्य अतिथि चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्र दास ने संयुक्त रूप से भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के कड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद विवाद ल भाषण प्रतियोगिता शामिल रही। चित्रकला प्रतियोगिता में झारखंड : कला और संस्कृति विषय पर बच्चों ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सुंदर रूप दिया। निबंध ल...