आरा, जुलाई 29 -- आरा। आरा शहर के एमएम महिला कॉलेज में प्राचार्य पद पर प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने योगदान किया। उन्होंने महंत महादेवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शिक्षकों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। प्राचार्य प्रो पालित ने बताया कि कॉलेज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसके गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया जाएगा। शैक्षणिक माहौल सुधारने के साथ छात्राओं की बेहतरी को लेकर कार्य होगा। उनकी समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कॉलेज में स्किल डेवलप और रोजगार को लेकर वोकेशनल कोर्स खोले जाएंगे। बता दें कि प्रो पालित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीसीडीसी भी रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...