गिरडीह, जून 30 -- अजय सिंह गिरिडीह। जिले की एकमात्र महिला महाविद्यालय श्री आर के महिला कॉलेज में 6 प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की कमी से लगभग 4500 छात्राओं का भविष्य संकट में है। मात्र 7 शिक्षकों के भरोसे लगभग 4500 छात्राओं का भविष्य है। कॉलेज में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिलोसिपी, साइकोलॉजी, उर्दू विषय के शिक्षक नहीं है। उक्त विषयों में शिक्षक नहीं रहने से अध्ययनरत विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। सरकारी डिग्री कॉलेज होने से शहरी क्षेत्र के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्र और आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थी यहां यूजी और पीजी की पढ़ाई करते हैं, लेकिन कॉलेज में शिक्षकों की कमी का छात्राओं की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। यही नहीं कई प्रमुख विषय ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ एक शिक्षक हैं और उस विषय में एक हजार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.