बहराइच, दिसम्बर 1 -- बहराइच। अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एचआईवी के कारण, लक्षण, रोकथाम, उपचार एवं समाज में इसके प्रति मौजूद भ्रांतियों के बारे में जागरूक करना था। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली। जिसमें छात्राओं ने जागरूकता से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमृता मिश्रा, गरिमा राय, तथा डॉ. रीमा शुक्ला ने वैज्ञानिक तथ्यों, सुरक्षित जीवन शैली, युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। बताया कि एड्स से संबंधित गलत धारणाओं को दूर करना समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक ह...