चाईबासा, दिसम्बर 24 -- चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज बीएड विभाग में क्रिसमस दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा एवं सभी प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को चित्रित किया तथा विभिन्न प्रस्तुति द्वारा जन्म उत्सव को यादगार बनाया। साथ ही इस अवसर पर बी.एड.सेमेस्टर वन की छात्राओं द्वारा क्रिसमस फूड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्राओं ने केक और क्रिसमस में खाए जाने वाले पकवान बनाए। बीएड विभागाध्यक्ष के साथ सभी प्राध्यापकों ने छात्राओं को इस दिवस की शुभकामनाएं दी तथा आने वाला वर्ष जीवन में सफलता लेकर आए। सभी छात्राओं ने ए...