पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजभवन सचिवालय से निर्गत पत्र के आलोक में महिला कॉलेज पूर्णिया का छात्रावास बंद करने के मामले की जांच पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा कराई जायेगी। पूर्णिया महिला कॉलेज हॉस्टल बंद करने को लेकर कॉलेज प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश के खिलाफ कुलाधिपति सह राज्यपाल से गुहार लगाई गई है, जिसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच करने और 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। निर्देश के आलोक में पांच सदस्यीय कमेटी जल्द ही मामले की जांच करने वाली है। इसके लिए जल्द ही समिति पूर्णिया महिला कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी तहकीकात शुरू करेगी। -दिसंबर माह में बालिका छात्रावास बंद करने का जारी किया गया था नोटिस : -दिसंबर 2024 में पूर्णिया महिला कॉलेज के हॉस्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.