प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत सर्वेश्वरी समूह की प्रयागराज इकाई की ओर से सेंट्रल जेल नैनी में 96 महिला कैदियों को वस्र, फल आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी राजेश कुमार श्रीवास्तव और अंजू श्रीवास्तव ने किया। डॉ. वीना सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद संभव राम के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर्वेश्वरी समूह जरूरतमंदों के हर संभव मदद के लिए समर्पित है। जेल अधीक्षक अमिता दुबे,शैलेंद्र प्रताप सिंह दुर्गावती, चंद्रावती, संगीता सिंह, अलका, साक्षी, वंदना, मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.