कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर, संवाददाता। चौबेपुर के तातियागंज निवासी प्रमिला तिवारी के आटो में सफर के दौरान 75 हजार रुपये चोरी हो गए। चार माह तक मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। जिनके आदेश के बाद स्वरूप नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार बीते 25 अगस्त को उन्होंने एसबीआई मेडिकल कॉलेज शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले। जिसमें 75 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा करने के बाद 75 हजार रुपये लेकर स्वरूप नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची। मोतीझील चौराहे के पास से वह कल्याणपुर जाने के लिए एक आटो में बैठी। जिसमें तीन महिलाएं पहले से मौजूद थी। जब वह रावतपुर में उतरी तो बैग से 75 हजार रुपये गायब थे। जिसके बाद स्वरूप नगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.