गाज़ियाबाद, नवम्बर 12 -- लोनी। लोनी थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के तीन गोली मारकर महिला की हत्या करने वालों का पुलिस सुराग नहीं ढूंढ़ पाई है। परिजनों ने बाकी सदस्यों के लिए भी खतरा बताता हुए जल्द खुलासे की मांग की है। अशोक विहार में रहने वाली 55 वर्षीय नसीम की मंगलवार को तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पेट, कंधे और गर्दन में गोली लगी थी। घटना के वक्त वह घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। बड़े बेटे फुरकान ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फुरकान ने बताया कि मां का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही हुआ था। शव मिलने के बाद मंगलवार देर शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। फुरकान का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने की। हमलावर कैसे आए थे और कितने थे। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें क्योंकि परिवार के बाकी लोगों को भी ...