पीलीभीत, सितम्बर 6 -- दिनदहाड़े सरेराह महिला से की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी दिनेश कश्यप बीते गुरूवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक से बीसलपुर अपनी ससुराल आ रहा था। तभी पीलीभीत हाइवे पर बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण वह गांव गांगूपुर से होकर बीसलपुर के लिए निकल पड़ा। गांव गांगूपुर में एक चबूतरा पर तीन लोग बैठे हुए थे। उन लोगों ने दिनेश ने बीसलपुर का रास्ता पूछा उन्होंने रास्ता बता दिया। दिनेश आधा किलोमीटर ही आगे बढ़ पाया तब तक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंच गए और तमंचे के बल पर लक्ष्मी के आभूषण लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर तीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.