कौशाम्बी, जुलाई 6 -- पड़ोसी युवक महिला को अपने जाल में फंसाने के बाद साथ रह रहा है। इसे लेकर उसका पति खासा परेशान है। आरोपी ने पीड़ित पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह करीब आठ साल पहले मोहल्ले की ही युवती से हुआ था। निकाह के बाद सबकुछ ठीक तरीके से चल रहा था। पीड़ित की मानें तो इस बीच पड़ोसी युवक ने उसकी बीवी को तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद 26 जून को उसे लेकर अपने घर चला गया। बताया कि आरोपी उसकी बीवी को लिव इन रिलेशनशिप में पत्नी की तरह रखा है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी देता है। उसका आसपास के क्षेत्र में इतना आतंक है कि सामने...