हापुड़, नवम्बर 27 -- धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक महिला के साथ दो महीने पहले आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया है। गांव शेखपुर खिचरा निवासी रुकैया ने बताया कि उसके पति सलमान बाहर रहते हैं और वह अपने घर पर अपनी बेटी के साथ अकेली रहती है। दो महीने पहले नाजिम, आसिफ ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की थी। तब से लेकर अभी तक आरोपी उसके साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस घटना में दोनों आरोपियों का साथ रईश भी देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...