मधुबनी, दिसम्बर 12 -- हरलाखी। हरलाखी गांव के बिरता टोल में एक महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में पीड़ित महिला जिबछी देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार महिला सपरिवार घर के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी गांव के ही सुरेन्द्र मंडल, मुकेश मंडल, पुनीता देवी व बबीता देवी समेत आठ लोग आकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपितों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...