जहानाबाद, फरवरी 4 -- अरवल, निज संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के सकरी गांव में सीमा कुमारी के साथ मारपीट की गयी है। मारपीट में सीमा कुमारी जख्मी हो गयी। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। जख्मी महिला ने पुलिस के समक्ष मारपीट से संबंधित आवेदन दिया है जिसमे मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देने का अरोप लगाया गया है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि घायल महिला के आवेदन पर तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...