छपरा, फरवरी 17 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दहेज में मिले सामान मांगने पर परिजनों द्वारा एक महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़िता रंजीत गिरि की पत्नी पूनम देवी ने मांझी थाने में भैंसुर सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 फरवरी को अपने भैंसुर राधेश्याम गिरि से अपनी शादी में मिले सामान मांगा तो वे और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी तथा उनके चारों लड़कों ने लाठी-डंडे, लोहे के रॉड तथा कुल्हाड़ी से हमला कर मेरा सर फोड़ दिया तथा मेरे बेटे धीरू गिरि का भी हाथ तोड़ दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए मेरे ससुर हरेराम गिरि को भी मारपीट कर उनलोगों ने जख्मी कर दिया। सभी का इलाज एकमा सीएचसी में कराया गया। इलाज के बाद मारपीट के मामले में पीड़िता पूनम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.