चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा। एक महिला के साथ मारपीट करने वाले रामय सुंडी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंजडा नोरगुटू गांव निवासी ज्योति सुंडी के बयान पर 10 फरवरी 2026 को मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में बताया गया है कि 8 फरवरी 26 को शाम के लगभग 5:45 बजे ज्योति सुंडी अपने घर में अकेली थी। उसी समय रामय हाथ में डंडा लेकर आया और अचानक उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। पीड़िता के बयान पर जानलेवा मारपीट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.