रामपुर, जनवरी 24 -- पटवाई थाना क्षेत्र के जिवाई कदीम गांव निवासी लखविंदर सिंह कौर का जमीन को लेकर गांव के ही सुच्चा सिंह आदि से विवाद चल रहा है। कई बार जमीनी विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। लखविंदर कौर का कहना है कि 20 जनवरी को सुच्चा सिंह कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर से आया और विवादित जमीन को जोतने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सुच्चा सिंह, नरायण सिंह, गुरपाल सिंह, प्रताप सिंह, गुरबाज सिंह, भुल्ला सिंह, भाऊ सिंह, नानक सिंह, रनजीत कौर और जसविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.