सीवान, फरवरी 2 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इंद्रावती देवी ने थाने में आवेदन देकर पांच नामजद समेत 5-6 अज्ञात पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया कि 27 जनवरी को लगभग 8 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी बीच हरिहांस रगड़टोला निवासी चार युवक एवं पश्चिमी हरिहांस निवासी एक युवक व अन्य 5-6 अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर आए और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया गया तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला घायल हो गई। बीच बचाव के लिए आए महिला के दो पुत्रों को भी अभियुक्तों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के आवेदन पर 5 नामजदों समेत 5-6 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हुसैनगंज पुलिस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.