गाजीपुर, जनवरी 27 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के फेफरा गांव निवासी गिरजा देवी को पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी हमलावरों ने लात-घुसे डंडे से मारपीट कर अचेत कर दिया। गम्भीर रूप से घायलावस्था में उनका उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर किया गया है। गिरजा देवी के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने हमलावर विवेक राजभर,किशुनी ,हंशा देवी,जगरदेव राजभर के विरुद्ध मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...