बाराबंकी, फरवरी 19 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम शौच के लिए गई महिला को नहर किनारे दबोच कर बाइक सवार दो युवकों ने दुराचार किया। शरीर पर मौजूद उसके जेवर आदि भी छीन लिए। घटना के बाद घर पहुंची महिला ने पति को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। बाद में उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। गांव की 40 वर्षीया महिला के पति खेती करते हैं। महिला ने बताया शाम करीब सात बजे वह घर से कुछ दूर नहर किनारे शौच के लिए गई थी। वह यहां से लौट रही थी, तभी नहर किनारे मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें बहाने से उसके पास आए दो युवकों ने अचानक उसे दबोच लिया। वह नहर किनारे उसे झाड़ियों में घसीट ले गए और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी हुआ। उनके चंगु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.