चंदौली, फरवरी 10 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर चकरघट्टा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक पर आरोप है कि सोमवार को दोपहर बाद महिला गांव से बाहर सिवान में शौच करने के लिए गयी थी। मौका पाकर युवक महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वहां से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर चकरघट्टा पुलिस ने बीते सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...