कानपुर, नवम्बर 15 -- पनकी निवासी एक महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शताब्दी नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि शादी के पहले से ही उनकी जेठानी के पति के साथ अवैध संबंध थे। विरोध किया तो ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जेठ ने भी छेड़छाड़ की। वहीं, पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...