अमरोहा, फरवरी 24 -- बेटे की दवा लेने जा रही महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला बीती 16 फरवरी की सुबह अपने बेटे की दवाई दिलाने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में चार युवकों ने महिला को रोककर उसके छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने आसपास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसएसआई बृजेश कुमार ने इस मामले में मोहल्ला जलालनगर निवासी सरताज, साबू व बुद्ध बाजार निवासी नौशाद व शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.