फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- मोहम्मदाबाद । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है कि 28 मई की रात लगभग 8 बजे वह अपनी पुत्री के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी l तभी पड़ोस का ही उक्त व्यक्ति नशे की हालत में आकर गाली गलौज करने लगा तथा महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए l पुत्री के चिल्लाने पर महिला का पुत्र आ गया तो उक्त व्यक्ति भाग गया l महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति से उसे जान माल का खतरा भी है l प्रभारी निरीक्षक ने बताया िक प्रार्थना पत्र मिला है l जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.