छपरा, सितम्बर 28 -- दरियापुर।प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ कुछ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे व उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को परसा पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर थी तभी पड़ोस के ही कुछ लोग उसके घर आ गए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका पुत्र उसे बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए परिजन परसा पीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।इस संबंध में पीड़िता ने थाने में अपना फर्द बयान दर्ज करा कर पांच लोगों को नामजद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.