मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बनारस बैंक चौक स्थित मोमिन शाह मजार के पास महिला शमीमा खातून के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई। घटना बीते 27 दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे की है। मामले को लेकर पीड़िता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मो. अल्ताफ और मो. प्रिंस को नामजद आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह दुकान पर बैठी थी। इस दौरान आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.